NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

ईसीबी-ईपीएल सीजन-1 में फीनिक्स स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन, फाइनल में थंडर सिक्सर्स को हराया

पंकज कुमावत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, चमन राज सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और करण सुथार बने प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 

बीकानेर। इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में आयोजित ईसीबी प्रीमियर लीग सीजन-1 का रविवार को रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में फीनिक्स स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थंडर सिक्सर्स को हराकर खिताबी ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, टीम ओनर्स, संकाय सदस्यों और दर्शकों में खासा उत्साह रहा।

ईसीबी-ईपीएल सीजन-1 का भव्य समापन, फीनिक्स स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन


 फाइनल से पहले खेले गए सेमीफाइनल में फीनिक्स स्ट्राइकर्स ने डेजर्ट स्कॉर्चर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जिसमें चमन राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में थंडर सिक्सर्स ने सुपरनोवा टाइटंस को मात दी और वेद प्रकाश मैन ऑफ द मैच रहे। फाइनल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया, लेकिन फीनिक्स स्ट्राइकर्स ने बाजी मारते हुए ईसीबी-ईपीएल सीजन-1 की विजेता ट्रॉफी हासिल की। खेल विभागाध्यक्ष एवं आयोजन संयोजक डॉ. नवीन शर्मा ने विजेता टीम की टीम ओनर डॉ. इंदु भूरिया और कप्तान शुभम कुमावत को ट्रॉफी प्रदान की। डॉ. शर्मा ने कहा कि ईसीबी-ईपीएल का पहला सत्र विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को सामने लाने में सफल रहा। प्रतियोगिता में खेल के साथ आधुनिक तकनीक का समावेश भी खास रहा। उन्होंने सभी टीमों, खिलाड़ियों, टीम ओनर्स, कप्तानों और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार जताया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में पंकज कुमावत को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, चमन राज को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और करण सुथार को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों के बीच भी विशेष क्रिकेट मुकाबला हुआ। इसमें रॉयल स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में नाइट राइडर्स ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 137 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए सोफिन खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। समापन समारोह का संचालन डॉ. अवधेश व्यास ने किया। कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र गहलोत, मनोज चौधरी, डॉ. राकेश पूनिया, विजय सिंह, मुमताज अली मीर, रामकिशन गोदारा, डॉ. इंदु भूरिया, रोहित शर्मा, मनीष व्यास सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। ईसीबी-ईपीएल के पहले सत्र ने क्रिकेट के रोमांच के साथ खेल, तकनीक, नेतृत्व, प्रबंधन और टीम भावना का समन्वय प्रस्तुत किया।

In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन