NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

कंपनी सेक्रेटरी के लिए अवसर, मेहनत और लगन से हासिल कर सकते हैं लक्ष्य : सीएस चांडक

आईसीएसआई के एआई सेमिनार में सचिवीय कार्य और अनुपालन पर चर्चा

बीकानेर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के बीकानेर चैप्टर की ओर से शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित वृंदावन होटल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आईसीएसआई के ऑल इंडिया प्रेसिडेंट सीएस पवन चांडक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एआई के बढ़ते उपयोग के बीच सावधानीपूर्वक कार्य करने, कॉरपोरेट गवर्नेंस और कंपनी कानून से जुड़े प्रावधानों का पालन करने तथा कानूनी उलझनों और जुर्माने से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। सीएस पवन चांडक ने कहा कि बीकानेर में कंपनी सेक्रेटरी के रूप में करियर बनाने की अच्छी संभावनाएं हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने करियर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत सीएस कोर्स, योग्यता और करियर की संभावनाओं से जुड़ी जानकारी भी साझा की। मुख्य वक्ता शालिनी शर्मा ने कहा कि सचिवीय दक्षता बढ़ाने में एआई उपयोगी हो सकता है। इसके माध्यम से समय की बचत, कार्यों को व्यवस्थित करने और बोर्ड से जुड़े कामकाज में तेजी लाने में मदद मिल सकती है, लेकिन इसके उपयोग के साथ संभावित जोखिम और प्रभावों को समझना भी जरूरी है। बीकानेर चैप्टर की चेयरपर्सन सीएस खुश्बू कोठारी ने कहा कि एआई का प्रभाव हर क्षेत्र में बढ़ रहा है और आईसीएसआई भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में एआई टूल्स और तकनीक का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने के लिए सदस्यों को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में आईसीएसआई के जनरल काउंसिल सदस्य सीएस मनोज के पूर्बे और बीकानेर चैप्टर के सचिव सीएस गिरिराज जोशी ने भी सुझाव दिए। सेमिनार में 50 से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुंबई में होगी ग्लोबल कॉन्फ्रेंस: प्रेसवार्ता में सीएस पवन चांडक ने बताया कि आईसीएसआई की पहली ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 8 और 9 जनवरी 2027 को मुंबई में आयोजित होगी। इसमें 40 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई, जिनमें स्वीडन, स्पेन, जर्मनी और फ्रांस सहित अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विद्यार्थियों का सम्मान: सेमिनार के दौरान जून माह में आयोजित सीएसईईटी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 18 प्राप्त करने वाली कोमल सेठिया को सम्मानित किया गया। बीकानेर एक्जीक्यूटिव में गरिमा शर्मा और प्रोफेशनल में बीकानेर सेंटर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महक घिया को भी मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रोफेशनल के 11 और एक्जीक्यूटिव के 10 सफल विद्यार्थियों को भी मेडल दिए गए।



#बीकानेर #बीकानेरन्यूज #आईसीएसआई #कंपनीसेक्रेटरी #सीएस #एआई #आर्टिफिशियलइंटेलिजेंस #कॉरपोरेटगवर्नेंस #करियर #एजुकेशन #NewsCast

In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन