रोटरी क्लब बीकानेर ने छह श्रेणियों में साहित्यकारों और रचनाओं का किया चयन, अक्टूबर-नवंबर में होगा सम्मान समारोह
बीकानेर, 16 सितंबर। रोटरी क्लब बीकानेर ने राज्य स्तरीय राजस्थानी पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष 51 हजार रुपए का सर्वोच्च कला-डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार राजस्थानी विभाग, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कल्याण सिंह शेखावत को दिया जाएगा। 
25 हजार रुपए का खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार बालोतरा के लघुकथाकार अर्जुनदान चारण करमावास की पुस्तक ‘जीवण जात्रा अर जात्रा जीवन’ के लिए चयनित किया गया है। राजस्थानी पद्य के लिए डॉ. गौरीशंकर प्रजापत की पुस्तक ‘भळो भरोसो भोर रो’ को 15 हजार रुपए का बृज उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार दिया जाएगा। क्लब ने पहली बार ‘सोमवर्षा’ राजस्थानी महिला साहित्यकार पुरस्कार शुरू किया है। 11 हजार रुपए का यह पुरस्कार जयपुर की प्रेमलता सोनी के कहानी संग्रह ‘रावणखंडी’ को दिया जाएगा। 7 हजार रुपए का सुन्दरदेवी ‘तुलसीदास हर्ष राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार उदयपुर की हेमलता दाधीच के कहानी संग्रह ‘चाँद री बातां’ के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा क्लब की ओर से प्रतिवर्ष 11 हजार रुपए का ‘अरुण प्रकाश गुप्ता राजस्थानी प्रेरक पुरस्कार’ देने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष यह पुरस्कार राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के पूर्व सचिव पृथ्वीराज रतनू को दिया जाएगा। पुरस्कारों का वितरण समारोह अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जाएगा।