NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

देराजसर में पितृपक्ष पर होगा भव्य श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ

देराजसर में पितृपक्ष पर होगा भव्य श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ

बीकानेर, 5 सितंबर। पितृपक्ष के पावन अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ तहसील के ग्राम देराजसर में श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम साकार होने जा रहा है। यहाँ 6 से 12 सितम्बर तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें विश्वविख्यात ब्रहऋषि आचार्य श्री किरीट भाईजी कथा का वाचन करेंगे। सारस्वा परिवार द्वारा अपने पूज्य स्वर्गीय कालूराम सारस्वा एवं रेवती देवी सारस्वा की स्मृति में आयोजित यह धार्मिक पर्व श्रद्धालुओं को भक्ति रस, ज्ञान और दिव्य आनंद से परिपूर्ण करेगा।


आचार्य  किरीट भाईजी ने प्रेस वार्ता में कहा कि भागवत श्रवण केवल पितरों के उद्धार का ही माध्यम नहीं है, बल्कि आत्मा के उत्थान और जीवन के हर प्रश्न का समाधान भी इसमें निहित है। इसमें तत्वज्ञान से लेकर राजनीति और समाजशास्त्र तक हर पहलू समाहित है, इसलिए युवा और बुजुर्ग सभी को इसका लाभ लेना चाहिए।

इस आयोजन का शुभारंभ 6 सितम्बर की सुबह 9 बजे देराजसर स्थित शिव मंदिर से निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा से होगा। गाजे-बाजों, जयघोष और सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता से यह यात्रा धार्मिक वातावरण को और अधिक मंगलमय बनाएगी। यात्रा के बाद कथा स्थल पर दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कथा वाचन प्रारंभ होगा। सात दिवसीय इस दिव्य आयोजन में प्रतिदिन भक्तिभाव से ओतप्रोत प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। 7 सितम्बर को गुरु पादुका पूजन और ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र, 8 सितम्बर को वामन अवतार, राम जन्म और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 9 सितम्बर को भगवान की बाल लीलाएं और गोवर्धन पूजा, 10 सितम्बर को महारास लीला और उद्धव-गोपी संवाद, 11 सितम्बर को श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष तथा 12 सितम्बर को हवन, पूर्णाहुति और गुरु करकमल प्रसादी का आयोजन होगा।

विशेष आकर्षण के रूप में 7 से 11 सितम्बर तक प्रतिदिन रात्रि 8 से 10 बजे तक कैलाशचंद्र सारस्वा यशोदानंदन जी “नानीबाई रो मायरो” का संगीतमय वाचन करेंगे, जो श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेगा।



आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संपूर्ण तैयारियां कर ली हैं। बीकानेर एमएम ग्राउंड, नापासर और डूंगरगढ़ से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। जलपान, शौचालय और बैठक व्यवस्था जैसी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा गया है। समिति संयोजक सीए मुकेश सारस्वा ने बताया कि विभागवार जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं।

प्रेस वार्ता में मंगीलाल सारस्वा, जगदीश सारस्वा, पूनम सारस्वा, बजरंग लाल सारस्वा और महेश कुमार सारस्वा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन