NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

जय नारायण व्यास कॉलोनी में आरम्भ लाइब्रेरी का हुवा शुभारंभ

बीकानेर, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जय नारायण व्यास कॉलोनी में आरम्भ लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन  जालु राम मोटसरा और जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चरण ने किया।

लाइब्रेरी को पूरी तरह एयर कंडीशन, आरओ पानी और सेपरेट वाशरूम की सुविधाओं के साथ बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आरम्भ लाइब्रेरी प्रबंधन के अनुसार यह बीकानेर की पहली ऐसी लाइब्रेरी होगी जो 24 घंटे खुली रहेगी। यहां छात्रों के लिए कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और साथ ही एक बुक कॉर्नर भी बनाया गया है, जहां निःशुल्क पठन की व्यवस्था की गई है।

प्रबंधन की ओर से बताया गया कि विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए लाइब्रेरी का संचालन महिला स्टाफ की देखरेख में किया जाएगा।

उद्घाटन अवसर पर एडवोकेट जगदीश गौड़, एडवोकेट सुहानी शर्मा, हितेश श्रीमाली, गरिमा, एडवोकेट मनीष गौड़, डॉ. परमेन्द्र सिरोही, योगेश माथुर, गजानंद जाजड़ा, रमेश सोनी सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।


In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन