NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

पंचायतीराज चुनाव को लेकर डोटासरा 28 फरवरी को बीकानेर आएंगे

 बीकानेर, 20 फरवरी। आगामी वर्ष 2026 में होने वाले पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 28 फरवरी को नोखा रोड स्थित भीनासर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 



जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि इस जनसभा का उद्देश्य पंचायतीराज संस्थाओं में कांग्रेस को मजबूत करना है। इसके लिए पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका सशक्त हो सके। जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि जनसभा में जिले के लोकसभा प्रत्याशी, विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, पूर्व जिला व उपजिला प्रमुख, प्रधान, उपप्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वरिष्ठ नेता, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक सहित सभी अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह जनसभा पंचायतीराज चुनावों की तैयारी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन