NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

बसंत पंचमी पर बीकानेर में निशुल्क होम्योपैथिक परामर्श व दवा वितरण शिविर

रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स करेगा निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

बीकानेर, 22 जनवरी 2026। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स और खत्री मेडिकल तथा श्री जुवली नागरी भंडार के संयुक्त तत्वावधान में 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के अवसर पर निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सक परामर्श व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

यह शिविर सायं 4 बजे से 7 बजे तक सरस्वती माता मंदिर, होटल लालजी के सामने, स्टेशन रोड, बीकानेर में आयोजित होगा। शिविर में चिकित्सकों के रूप में डॉ. पुनीत खत्री (BHMS, MD), डॉ. गरिमा खत्री (BHMS, MD), डॉ. चारुल व्यास (BHMS) और डॉ. दिनेश कुमार (CHMS) सेवाएं देंगे। 

 इस अवसर पर Rotary Club Bikaner Royals के अध्यक्ष सुनील चमड़ियां ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को सुलभ, सुरक्षित और प्रभावी होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और जरूरतमंदों को राहत मिले। वहीं क्लब के सचिव विपिन लड्ढा ने बताया कि टीम रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के सभी सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं और शिविर को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा।

आयोजन की जिम्मेदारी रोटे राजेश खत्री, रोटे विनोद माली, रोटे राजेश बावेजा और रोटे विनय बिस्सा संभालेंगे।
In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन