NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

H1B वीजा अब और महंगा, बीकानेर के पूर्व छात्र नेता आचार्य ने बताया वास्तविक प्रभाव

यूएसए/भारत, 21 सितंबर । बीकानेर मूल के अमेरिका निवासी और जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरुण आचार्य ने ट्रंप प्रशासन द्वारा H1B वीजा शुल्क बढ़ाए जाने पर कहा है कि इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, हालांकि शुरुआती दौर में इसका असर जरूर महसूस किया जा सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 21 सितंबर 2025 से H1B वीजा आवेदन शुल्क को बढ़ाकर प्रति वर्ष 1 लाख डॉलर कर दिया है। पहले की तुलना में यह बढ़ोतरी काफी अधिक है और इसका सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ेगा जो विदेशी कर्मचारियों को अमेरिका में काम पर रखती हैं।
H1B वीजा अमेरिका का एक अस्थायी कार्य वीजा है, जिसके जरिए उच्च कौशल वाले विदेशी पेशेवरों को तीन साल तक काम करने की अनुमति मिलती है और इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। यह वीजा मुख्य रूप से आईटी और तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को आकर्षित करता है। अब तक अमेरिकी कंपनियां ‘लॉटरी सिस्टम’ के जरिये उम्मीदवार चुनती रही हैं, लेकिन नए नियम से यह प्रक्रिया महंगी और सीमित हो जाएगी।

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य वीजा प्रणाली के दुरुपयोग को रोकना और अमेरिकी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। बड़े और उच्च वेतन वाले कर्मचारियों के लिए आंशिक छूट की संभावना जताई जा रही है, लेकिन छोटे और मध्यम स्तर के कर्मचारियों तथा उन्हें स्पॉन्सर करने वाली कंपनियों के लिए यह शुल्क बड़ी चुनौती बनेगा।

अरुण आचार्य का मानना है कि भारत और खासकर राजस्थान के युवाओं को इस बदलाव से कुछ समय तक प्रभावित होना पड़ सकता है, परंतु यह किसी स्थायी संकट का संकेत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम विदेशी कामगारों पर रोक लगाने की दिशा में नहीं है, बल्कि केवल उच्च योग्यता वाले पेशेवरों को अवसर देने की नीति का हिस्सा है।

स्थायी नागरिकता (ग्रीन कार्ड) और H1B वीजा के बीच का फर्क भी यहां समझना जरूरी है। H1B वीजा अस्थायी होता है और सीधे स्थायी नागरिकता नहीं देता, जबकि ग्रीन कार्ड मिलने पर कोई व्यक्ति अमेरिका में स्थायी रूप से रह और काम कर सकता है।

आचार्य ने कहा कि इस बदलाव को लेकर भारत के युवाओं को संतुलित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, क्योंकि अवसर अब भी बने रहेंगे, बस प्रतियोगिता और चयन की कसौटी और सख्त हो जाएगी।

Arun Acharya
Financial Advisor | Northwestern Mutual, USA
Business Development Consultant | IT Companies
Entrepreneur & Angel Investor
In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन