NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

आकार लेने लगे रावण परिवार के पुतले पूरे शहर में दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा

 आकार लेने लगे रावण परिवार के पुतले पूरे शहर में दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा
बीकानेर, 29 सितम्बर।  बीकानेर में दशहरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और पूरा शहर उत्सव की रंगत में रंगने लगा है। रावण परिवार के विशाल पुतलों ने आकार लेना शुरू कर दिया है और इस बार का आयोजन और भी भव्य होने जा रहा है। 

बीकानेर दशहरा समिति के अनुसार इस बार रावण का पुतला 85 फुट ऊँचा होगा जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 70-70 फुट ऊँचे बनाए जा रहे हैं। पुतलों के निर्माण में बागपत के कारीगर जुटे हुए हैं और सिंह स्टेडियम में रावण दरबार का विशेष मंचन होगा, जहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के साथ राम दरबार और अन्य प्रमुख किरदारों का अभिनय दर्शकों को आकर्षित करेगा। झांकी प्रभारी नमन झाम्भ और नैतिक चावला ने बताया कि पिछले एक महीने से पूरी टीम उत्साह और समर्पण के साथ तैयारियों में लगी है। झांकी में घोड़े पर सवार राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ श्री गणेश, मां दुर्गा, खाटू श्याम और अन्य कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं को जीवंत करेंगे। झांकी स्वर्णकर भवन से रवाना होकर रानी बाजार, स्टेशन रोड, सट्टा बाजार, पुरानी जेल रोड, महतो का चौक, जोशीवाड़ा, टेम्पल रोड, हनुमान मंदिर, जूनागढ़ और सूरसागर होते हुए करणी सिंह स्टेडियम पहुंचेगी। स्टेडियम में प्रवेश के बाद मुख्य आकर्षण रावण दहन होगा, जिसमें रावण की आंखों से चिंगारियां निकलेंगी और उसकी क्रूर हंसी गूंजेगी, जिसके बाद ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ उसका दहन किया जाएगा। आयोजन की व्यवस्था ओम मोदी, प्रेम चौहान, भाटी, खरखोदिया और राहुल की टीम संभाल रही है, जबकि स्टेडियम की देखरेख मुकेश धुरिया और शालू चावला कर रहे हैं। प्रशासन और व्यापारिक वर्ग के बीच समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी संजय झाब और सुनीत झाब पर है। झांकी के कलाकारों का स्वागत स्वयंसेवी संस्थाएं फूल मालाओं और पुष्पवर्षा से करेंगी। बीकानेर में दशहरा इस बार फिर भक्ति, उत्साह और लोक परंपराओं का संगम बनकर सामने आएगा।
In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन