NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

बीकानेर के अविक गोस्वामी की पृथ्वी थिएटर में नाट्य प्रस्तुति

मुम्बई, 26 जुलाई। बीकानेर के युवा रंगकर्मी अविक गोस्वामी ने पृथ्वीराज कपूर द्वारा स्थापित मुम्बई के प्रतिष्ठित पृथ्वी थिएटर में नाट्य प्रस्तुति देकर बीकानेर शहर को गौरवान्वित किया।

Avik Goswami Theatre Artist from Bikaner


अविक ने मुम्बई के अफ़साना थिएटर की द्विपात्रीय नाट्य प्रस्तुति ‘ए लाइफ इन द थिएटर’ में अभिनय किया। 25 जुलाई को ‘पृथ्वी थिएटर’ में सम्पन्न इस प्रस्तुति में अविक ने स्कैम 2003, ए सूटेबल बॉय और सोनचिरैया जैसी वेब सिरीज के चर्चित अभिनेता और निर्देशक गगन रियार के साथ प्रभावी प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध अमेरिकी नाट्य लेखक डेविड ममैट लिखित नाटक में अविक ने जॉन के पात्र को अपने सहज अभिनय और ऊर्जा से जीवंत कर दिया।

नाटक की एक के बाद एक दो लगातार प्रस्तुतियाँ हुईं और दोनों ही शो हाउस फुल रहे। अविक ने अपने अभिनय से मुम्बई के नाट्य रसिकों के दिलों में गहरा प्रभाव छोड़ा।

इसी नाटक की अगली प्रस्तुतियाँ मुम्बई  में ही 2 व 3 अगस्त को प्रतिष्ठित रंगशिला ऑडिटोरियम में होंगी।

Theatrical presentation by Bikaner Avik Goswami at Prithvi Theatre

In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन