NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

रूह को चूमता इश्क़ – लेखक कुलदीप शर्मा की पहली पेपरबैक किताब प्रकाशित

ब्यावर (राजस्थान), 12 जुलाई \  ब्यावर निवासी लेखक और ग्राफिक डिज़ाइनर कुलदीप शर्मा 'मूडी' की पहली पेपरबैक किताब “रूह को चूमता इश्क़” हाल ही में प्रकाशित हुई है, जिसमें प्रेम को आत्मा की गहराइयों तक ले जाने वाला अनुभव बताया गया है। कुलदीप का मानना है कि इश्क़ केवल एक भावना नहीं, बल्कि आत्मिक स्तर पर महसूस किया जाने वाला ऐसा अहसास है, जो लफ़्ज़ों से आगे जाता है। 


आधुनिक रिश्तों, प्रेम की उलझनों और मानवीय जज़्बातों को छूती यह किताब, आज के दौर की उस अधूरी संवेदना को छूने की कोशिश करती है, जिसमें लोग प्रेम तो करते हैं, लेकिन उसकी गहराई में उतर नहीं पाते। खुद लेखक के शब्दों में – "आज लोग प्रेम को जल्दी-जल्दी जीते हैं, मगर उसकी गहराई को महसूस नहीं कर पाते। मेरी ये किताब उसी गहराई तक पहुँचने की कोशिश है।"

यह किताब अब अमेज़न, फ्लिपकार्ट और नोशन प्रेस जैसे प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ कुछ चुनिंदा ऑफलाइन बुक स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

कुलदीप शर्मा इससे पहले “मौन की शक्ति” नामक ई-बुक लिख चुके हैं और वर्ष 2016 से ऑनलाइन माध्यमों पर कविताएँ और कहानियाँ साझा कर रहे हैं। “रूह को चूमता इश्क़” उनका पहला प्रिंट संस्करण है और वे जल्द ही अपनी अन्य लिखी हुई किताबों को भी प्रकाशित करने की योजना में हैं।

एमबीए (चिकित्सा प्रबंधन) की पढ़ाई कर चुके कुलदीप चिकित्सा क्षेत्र की गहराई से समझ रखते हैं और इसी विषय पर एक किताब भी शीघ्र प्रकाशित करने जा रहे हैं। उन्हें सरकार द्वारा गुणवत्ता आश्वासन और कायाकल्प जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सम्मानित भी किया गया है। इसके अलावा वे बौद्धिक एवं विकासात्मक विकलांगताओं पर रिसर्च कर रहे हैं और इस संवेदनशील विषय पर भी एक किताब लाने की तैयारी में हैं।

लेखन को आत्म-अभिव्यक्ति का माध्यम मानने वाले कुलदीप शर्मा का मानना है कि पाठकों की प्रतिक्रियाएँ उन्हें नई ऊर्जा देती हैं। वे आगे भी ऐसी रचनाएँ प्रस्तुत करना चाहते हैं, जो पाठकों के मन को छू जाएँ और उन्हें भीतर तक कुछ महसूस करने पर मजबूर कर दें।

In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन