NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

राजस्थानी की आवाज़ बनेंगे नगेन्द्र किराड़ू, साहित्य अकादमी कार्यशाला में होंगे शामिल

 नगेन्द्र किराड़ू राष्ट्रीय अनुवाद कार्यशाला में होंगे शामिल


बीकानेर, 16 जुलाई। कवि, आलोचक और अनुवादक नगेन्द्र नारायण किराड़ू साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की राष्ट्रीय अनुवाद कार्यशाला में भाग लेने जा रहे हैं। यह कार्यशाला 10 से 12 सितंबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा में आयोजित होगी, जिसमें देशभर की आठ प्रमुख भाषाओं के साहित्यकार हिस्सा लेंगे।

साहित्य अकादमी के उत्तर क्षेत्र मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में हिंदी, राजस्थानी, उर्दू, डोगरी, संस्कृत, अंग्रेज़ी, कश्मीरी और पंजाबी भाषा के लेखक एक मंच पर जुटेंगे। खास बात ये है कि इस बार कार्यशाला का फोकस कहानियों के बहुभाषीय अनुवाद पर रहेगा, ताकि विविध भारतीय भाषाओं की साहित्यिक गूंज एक-दूसरे तक पहुंच सके।

राजस्थानी भाषा की ओर से नगेन्द्र नारायण किराड़ू के साथ-साथ वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण कुमार आशु और रामरतन लटियाल भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। नगेन्द्र किराड़ू की इस चयन को बीकानेर के साहित्यिक समुदाय ने गौरव की बात बताया है और इसे राजस्थानी भाषा के साहित्यिक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Nagendra Kiradu will be involved in the National Translation Workshop

In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन