NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

टीम धनलक्ष्मी सिक्युरिटीज की कामयाबी, बीकानेर में मात्र 3 महीने में MDRT उपाधि क्वालीफाई की

बीकानेर, 31 दिसम्बर ।सजग एवम सतत उपलब्धता, ग्राहक संतुष्टि एवम भरोसे पर कायम रहते हुए हाल ही में स्थापित धनलक्ष्मी सिक्योरिटीज ने जीवन बीमा क्षेत्र में प्रतिष्ठित एमडीआरटी क्लब क्वालीफाई किया। सिक्योरिटीज के संस्थापक गोपाल अग्रवाल ने यह सफलता अपने निवेशकों और अपनी टीम की सार्थक मेहनत को समर्पित कर धन्यवाद ज्ञापित किया। 
धनलक्ष्मी सिक्युरिटीज के गोपाल अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्थान ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की साझेदारी में एमडीआरटी क्वालीफाई कर आरंभिक सफलता का एक नया आयाम स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि टीम की प्रतिबद्धता से ही एचडीएफसी में बहु प्रतिक्षित इस स्तर को प्राप्त किया जा सका है।  ज्ञात रहे कि एक कैलेंडर वर्ष में तय राशि तक बीमा व्यवसाय अर्जित करने वाले व्यक्ति को मिलियन डॉलर राउंड टेबल क्लब की सदस्यता मिलती है और इस क्लब में उक्त व्यक्ति अपनी साझेदार बीमा कम्पनी का प्रतिनिधित्व करता है। बीमा क्षेत्र में एमडीआरटी एक ऐसा वैश्विक मंच है जिसमें 60 से अधिक देश हिस्सेदारी निभाते हैं। गोपाल अग्रवाल की इस सफलता पर एचडीएफसी लाइफ के शीर्षस्थ अधिकारियों के साथ-साथ राजस्थान एवं बीकानेर जोन के अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए इस उनकी साझेदारी को बीमा व्यवसाय मानकों के आधार पर उत्कृष्ट बताया है। एक बार फिर धनलक्ष्मी सिक्युरिटीज ने कामयाबी की नई इबारत लिखकर न केवल अपनी श्रेष्ठता को ही सिद्ध किया है वरन यह भी जता दिया है कि निवेशकों का विश्वास और निरन्तर सहयोग ही हमारी सफलता की अप्रतिम कुंजी है।
धनलक्ष्मी सिक्युरिटीज के पार्टनर Divyant Banthia ने कहा कि न केवल इक्विटी और कमोडिटी में बल्कि वित्तीय निवेश के हर पहलू यथा SIP, म्युचुअल फंड्स, लाइफ इंश्योरेंस (ULIP and Term), हेल्थ इंश्योरेंस, और एडवाइजरी सर्विसेज सभी में राजस्थान के तेजी से उभरते हुए ब्रांड के रूप में हम वर्तमान में 500 से अधिक सन्तुष्ट ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अगले 2 वर्षों में दस हजार से अधिक निवेशकों को गुणवत्तापूर्ण वित्तीय सेवाएं देना हमारा लक्ष्य है। वर्तमान में अग्रवाल रोटरी क्लब of बीकानेर रॉयल्स व होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बीकानेर संभाग के अध्यक्ष के रूप मे बीकानेर जिम्मेदारी सम्भाल रहे है
In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन