NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के केंद्रीय मंत्री बनने पर परकोटे मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडे।

बीकानेर, 9 जून। विश्व भर में लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने एवं बीकानेर के लोकप्रिय सांसद श्री अर्जुनराम मेघवाल के केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप मे शपथ लेने पर बीकानेर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडे एवं मिठाइयां बांटी। 
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व शहर भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर आमजन का आभार प्रकट किया। 
पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने मोदी सरकार को लोककल्याण कारी बताते हुए सबके साथ और सबके विकास के विजन के साथ काम करने वाली सरकार बताया। पार्षद दुलीचंद शर्मा ने इस अवसर को बीकानेर के लिए गौरव का पल बताया। 
गौरतलब है कि अर्जुनराम जी मेघवाल बीकानेर से लगातार चौथी बार सांसद बने है और मतगणना मे बीकानेर पश्चिम से सबसे अधिक लीड लेते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की।

 इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मोतीलाल हर्ष, पूर्व पार्षद राजा सेवग, पार्षद प्रदीप पार्षद दुलीचंद, संजय शर्मा, दाऊलाल जोशी, सुरेश कच्छावा, सिद्धार्थ पुरोहित, आशीष एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं व मोहल्लेवासियों ने उपस्थित समस्त लोगों को बधाइयां दी।
In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन