NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

छः न्याति ब्राह्मण महासंघ ने पंचारिया पर फिर से जताया भरोसा

नरसी राम पंचारिया दूसरी बार कोलायत तहसील अध्यक्ष मनोनीत,विप्र समाज में खुशी की लहर 

बीकानेर, 13 मई। छः न्याति ब्राह्मण महासंघ की बीकानेर इकाई ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्रीकोलायत तहसील के अध्यक्ष पद पर नरसीराम पंचारिया (नेताजी) को मनोनीत किया है।
 पंचारिया पर महासंघ ने दूसरी बार भरोसा जताया है। पंचारिया के अध्यक्ष मनोनीत होने पर श्रीकोलायत के विप्र बंधुओ में ख़ुशी की लहर है। उपरला बास निवासी अध्यक्ष नरसीराम पंचारिया की ब्राह्मण समाज में मजबूत पकड़ है और वे समाज के जनपरोपकार से जुड़े कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते है। पंचारिया ने छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें दुसरी बार तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोंपी गई उसे वे पूरी निष्ठा व लगन से निभाएंगे। पंचारिया ने बताया तहसील कार्यकारिणी में हनुमान प्रसाद उपाध्याय को महामंत्री बनाया गया है, और तहसील की शेष कार्यकारिणी का विस्तार जल्द किया जाएगा। वंही पंचारिया के दूसरी बार अध्यक्ष मनोनयन पर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष हनुमान साँखी, नंदकिशोर जाजड़ा, भोलासर सरपंच पवनजी,मास्टर झमण लाल पंचारिया सहित विप्र समाज के कई मौजिज लोगों ने बधाई दी है।
In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन