NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

बलि और शंभू का मंचन आज टाऊन हॉल में

बीकानेर, 15 मार्ऊच। ऊर्जा थिएटर सोसायटी और सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से  स्थानीय टाउन हॉल, बीकानेर में नाटक  बलि और शंभू  नाटक का मंचन आज  किया जा रहा है, प्रसिद्ध नाट्य लेखक मानव कौल ने इस नाटक का लेखन किया है।

नाटक एक वृद्धाश्रम में घटित होता है, बलि और शंभू दो बूढ़े  आदमियों की एक नई दोस्ती की कहानी है। दोनो बिल्कुल विपरीत चरित्रों और जीवन के प्रति उनके अनूठे दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति है ...
ऊर्जा के मीडिया प्रभारी अविनाश जोशी ने बताया की भारतेंदु नाट्य अकादमी,लखनऊ से प्रशिक्षित सुरेश पुनिया इस नाटक का निर्देशन कर रहे हैं। नाटक में नील माधव, समर वीर सिंह चौहान, सिम्मी सत्यानी, अक्षिता जोशी, हीना दाधीच, राम सोनी और अशोक जोशी अभिनय कर रहें है।
मंच पार्श्व में मंच संचालन  रोहित बोरा, संगीत रवि शर्मा , मंच प्रबंधन कुशल शर्मा , वेशभूषा परिकल्पना भारती चौधरी ,रूपज्जा प्रेरणा जैन ,प्रकाश परिकल्पना हरिकेश मौर्य की रहेगी ।
नाटक के प्रदर्शन का समय रहेगा शाम 7:30 बजे।
 10 साल से कम उम्र के बच्चो  का प्रवेश निषेध रहेगा और इस नाटक का मंचन 17 मार्च को भी होगा
In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन