NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

राजकीय विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया न्यायालयों का शैक्षणिक भ्रमण


न्यायिक प्रक्रियाओं की ली व्यावहारिक जानकारी

बीकानेर, 14 मार्च। राजकीय विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने  न्यायिक कार्यवाहियों की व्यवहारिक  जानकारी के लिए गुरुवार को विभिन्न न्यायालयों का शैक्षणिक भ्रमण किया। 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भगवाना राम बिश्नोई ने बताया कि सहायक आचार्य डॉ शिव शंकर व्यास, डॉ किशन लाल, डॉ पूजा छींपा एवं डॉ मल्लिका परवीन के नेतृत्व में विद्यार्थियों के अलग-अलग समूह बनाकर न्यायालयों का भ्रमण करवाया गया। 
जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने सेशन ट्रायल के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि कानून की पढ़ाई करते समय कार्यवाही से जुड़े  उदाहरणों को भी पढ़ना चाहिए। इससे कानून एवं नियमों को सरलता से समझा जा सकेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए मेहनत करने हेतु प्रेरित किया।  विद्यार्थियों ने  अपर जिला एवं सेशन न्यायालय, अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायालय, पॉक्सो कोर्ट, फैमिली कोर्ट,  ग्राम न्यायालय आदि में जाकर जमानत प्रार्थना पत्र, बहस, गवाहों के बयान, साक्ष्य रिकॉर्ड और दावा एवं प्रति दावा दाखिल करने जैसी महत्वपूर्ण न्यायिक प्रक्रियाओं के बारे में जाना। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न न्यायिक पीठासीन अधिकारियों से प्रश्न पूछ अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। विद्यार्थियों ने अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों से कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। 
एडवोकेट मनोज सुरोलिया द्वारा जिला एवं सैशन न्यायालय में कार्यरत विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यवाहियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
महाविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ रितु चौधरी ने पीठासीन अधिकारियों तथा बीकानेर बार के अधिवक्ताओं का न्यायालय भ्रमण एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन