NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

संघर्ष के बिना कुछ नही मिलता : अमर शर्मा

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा अपना हुनर अपना रोजगार कार्यशाला में महिलाओं ने सीखें  मेकओवर के हुनर

बीकानेर 17 मार्च लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आयोजित अपना हुनर अपना रोजगार कार्यशाला का आज तृतीय दिवस सफलता पूर्वक पूरा किया। अध्यक्ष राखी चौरडिया ने बताया कि आज भी महिलाओं में कार्यशाला को लेकर भारी उत्साह रहा आज की कार्यशाला में लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया। मनीषा जी मेकओवर ने बेसिक मेकअप महिलाओं को सिखाया ,ज्योति जी शर्मा ने मेहंदी लगाने का प्रशिक्षण दिया। 
आज के आयोजन में टीवी सीरियल के एक्टर अमर जी शर्मा और उनकी धर्मपत्नी प्रिया ने भी अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने महिलाओं को कहा कि बिना संघर्ष के जीवन में कुछ भी नहीं मिलता आप सभी पूरी मेहनत और लगन के साथ जुटे और अपने रोजगार का साधन बनाएं।
इकाई अध्यक्ष राखी चौरडिया ने सभी को कार्यशाला की महत्ता को बताते हुए बताया की कैसे कार्यशाला में सिखाए जा रहे हुनर को अपने जीवन में रोजगार के रूप में उतारा जा सकता है साथ ही सभी से आग्रह कि इस हुनर को खुद तक सीमित न रखे इसे  दूसरों को भी सिखाने के लिए तत्पर रहे।  आज की कार्यशाला में ईकाई सदस्य ममता जी बोथरा , पूजा लुणावत नेहा सुराणा मधु जी बांठिया, मधु जी बोथरा ने अपना सहयोग दिया।
In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन