NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

एडीएम जिला अस्पताल, बीकानेर में सोनोग्राफी की सुविधाएं हुई नियमित





एसडीएम जिला अस्पताल, जस्सूसर गेट मे सोनोग्राफी की सुविधाएं नियमित हो गई है। अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि जिला अस्पताल मे सोनोग्राफी मशीन पिछले पच्चीस दिनों से खराब थी, स्थानीय विधायक जेठानन्द जी व्यास और सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ गुंजन सोनी के आदेश पर पीबीएम अस्पताल से नई मशीन भेजकर जिला अस्पताल मे सोनोग्राफी की सुविधाएं पुनः चालू कर दी गई है, जिससे अस्पताल में शहरी क्षेत्र और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा।

      जिला अस्पताल में कार्यरत सोनोलॉजिस्ट डॉ अमित अरोडा ने बताया कि नई सोनोग्राफी मशीन आज से शुरू कर दी गई है और इसमें पीसीपीएनडीटी एक्ट से संबंधित सभी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील ने स्थानीय विधायक एवं मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ गुंजन सोनी को सोनोग्राफी मशीन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है।

In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन