NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

राजपुरोहित के घर पहुंचे न्यास अध्यक्ष रांका

⁠⁠⁠⁠⁠पार्षद आवास पर चैयरमेन, करेंगे विकास पर मंथन



विकास कार्यों का लिया ब्यौरा, समस्याओं पर किया मंथन

बीकानेर। समस्याओं को जड़ से हटाना होगा और स्वच्छता के लिए हर नागरिक को जागरूक रहना होगा। यह बात नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने वार्ड संख्या 44 की पार्षद दिव्या राजपुरोहित के आवास पर उपस्थित क्षेत्रवासियों के समक्ष कही। भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख ओम राजपुरोहित ने बताया कि न्यास अध्यक्ष रांका को पार्षद दिव्या राजपुरोहित ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया तथा समस्याओं से भी अवगत करवाया। न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि जयपुर में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड पार्षद के आवास पर जाकर उनसे संवाद स्थापित करें तथा क्षेत्र के विकास कार्यों व समस्याओं पर चर्चा करें। इसी सम्बन्ध में वार्ड 44 से शुरुआत की गई है।


जताया आभार :  पार्षद दिव्या राजपुरोहित ने बताया कि विधायक सिद्धि कुमारी की अनुशंसा पर न्यास लगभग 1.50 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत करने पर आभार जताया। इस अवसर पर रांका ने पार्षद आवास पर भोजन भी लिया तथा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए आश्वस्त किया।
In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन