NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

सियासी शख्सियतों का हुआ सम्मान

                        नौ गज्जा पीर बाबा के उर्स पर मांगी अमनचैन की दुआ







बीकानेर। सांप्रदायिक सद्भावना के प्रतीक नौ गज्जा पीर बाबा का उर्स आज गुरूवार को अकीदत के साथ मनाया गया ।

इस मुबारक मौके पर बीकानेर के प्रथम नागरिक👉 नगर निगम महापौर नारायण चौपड़ा ने देश में अमन चैन और शांति-सद्भावना की कामना को लेकर अकीदत व अमन भाईचारे की चादर चढाई।
 वहीं शहरभर के विभिन्न  हिन्दू -मुस्लिम मौहल्लों की ओर से भी बाबा की दरगाह पर अमन चैन की दुआओ के साथ अकीदत की चादरें चढाई गई।
आज उर्स के मुबारक मौके पर नौ गज्जा पीर बाबा की दरगाह  इंतजामियां कमेटी के संयोजक मोहम्मद शमीम  व दरगाह खादिम  शाह के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में शहर भर की सियासी शख्सियतों का सम्मान किया गया।


सम्मानित होने वाली शख्यितों में नगर निगम महापौर नारायण चौपड़ा,भाजपा नेता व फिल्म अभिनेता युधिष्ठर सिंह भाटी, बीकानेर शहर भाजपा के युवा अविनाश जोशी, बीकानेर शहर भाजपा उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश शर्मा, बीकानेर शाही इमाम साहब शहर काजी मुश्ताक अहमद,शहर भाजपा जिला मंत्री अनिल पाहुजा, पंडित दिनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान,नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार, बीकानेर शहर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा नेता सलीम भाटी, बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष सहीराम दुस्साद, क्रमचारी नेता अनवर उस्ता, राजकुमार जीनगर,पूर्व पार्षद रमजान कच्छावा भी शामिल थे।
In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन