NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

राज कुमार किराडू प्रदेश सचिव नियुक्त


बीकानेर,   कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव गुरूदास कामत ने बुधवार को एक आदेश जारी कर बीकानेर के राज कुमार किराडू को प्रदेश कांग्रेस सचिव नियुक्त किया है।
किराडू वर्तमान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक है तथा छतीसगढ़ के प्रभारी का दायित्व निभा रहे है। 
बुधवार को जारी हुए आदेशो में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पांच नये महासचिव तथा पन्द्रह सचिव नियुक्त किये गये है। प्रदेश महासचिव के रूप में विजयलक्ष्मी बिश्नोई, गंगादेवी, सुचित्रा आर्य, पूनम गोयल तथा लीला मदेरणा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार राज कुमार किराडू के अलावा चौदह प्रदेश सचिव नियुक्त किये गये है। 
 किराडू पिछले दो दशको से कांग्रेस में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। वे पिछले चार वर्षो से कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक के रूप में कार्य कर रहे है तथा यूथ कांग्रेस चुनावो में एलआरओ और जेडआरओ रह चुके है। कांग्रेस सेवा दल के ए ब्लॉक अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि कांग्रेस के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश सचिव नियुक्त करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि किराडू इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल बोहरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। 
In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन