NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

सफाई कर्मियों का किया सम्मान

नवनियुक्त पार्षद शंकर गहलोत और किरण देवी भाटी का भी अभिनंदन, सफाई कर्मचारियों को जूते, जुराब और राशन सामग्री वितरित 

बीकानेर, 18 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन की ओर से सफाई कर्मयोद्धाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस दौरान नगर निगम के वार्ड नंबर 68 और 14 के नवनियुक्त पार्षद शंकर गहलोत और किरण देवी भाटी का अभिनंदन किया गया। टीम ने दोनों वार्डों के महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों को जूते, जुराब, पांच किलो आटा और पांच किलो चावल वितरित कर उनके कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया। फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि दीपावली पर घरों में सफाई के दौरान निकलने वाला कचरा सड़कों पर सफाई करने वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त चुनौती बन जाता है। ऐसे में इन कर्मियों के योगदान को पहचानना और उनका सम्मान करना जरूरी है। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों की मेहनत और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की गई तथा सभी का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर टीम के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण रामावत, मंजू गुलगुलिया, प्रकाश सामसुखा, पंकज कंसल, सुनील कंसल, गोविंद चौधरी, सन्नी अग्रवाल, कुणाल मित्तल और दिलीप गुप्ता सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। समता नगर से विशेष आमंत्रित कल्याण सुथार, सुरेश गोयल, स्वरूप राजपुरोहित, संजय गोदारा और विकास गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी सतपाल कंसल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।



In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन