NewsCast.co.in ताजा खबरें | आज का अपडेट
खबर वही, जो आपके काम की हो
BREAKING NEWS
NewsCast पर पढ़िए देश, राजस्थान और स्थानीय खबरों के ताजा अपडेट

प्रमुख खबरें

सभी खबरें →

सरे नथानिया गोचर पर कब्जा मुक्त करने की मांग, प्रशासन को दिया एल्टीमेटम

बीकानेर । जैसलमेर हाई वे NH15 पर बीकानेर युनिवर्सिटी से करीब 500 मीटर दूर स्थित सुरदासाणी पुरोहित के पूर्वज स्याउ बाबा का करीब 400 वर्षों से अधिक पुराना मंदिर है। 

Surdasani Purohit Community

उक्त स्थान पर गोचर के भू माग पर तारबंदी करके गोचर के बड़े भूभाग पर नियम विरुद्ध स्थायी निर्माण करवाया गया है। श्री स्याऊ बाबा नवयुवक मण्डल सेवा समिति द्वारा इस ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर को बचाने के लिए और गोचर भूमि पर अनाधिकृत निर्माण हटवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में भी कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन को अवगत करवाया मगर आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है । इसको लेकर आज दिनांक 16 सितम्बर 2025 वार मंगलवार को जिला कलेक्टर नम्रता, एसडीएम महिमा को कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासन ने कार्यवाही को लेकर ठोस आश्वाशन दिया है। संगठन ने जिला प्रशासन को समस्या से अवगत करवाते हुए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है, अगर सात दिन में जिला प्रशासन कोई भी कार्यवाही नहीं करता है तो संगठन के सभी लोग जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे अनिश्चित कालीन धरना और आमरण अनशन पर बैठेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान एडवोकेट बृजमोहन, पंडित मुनेश, पंडित मिलन, रमेश पुरोहित, गिरधारी सुरा, कैलाश पुरोहित, पंडित गौरीशंकर, राजा बाबू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

In-Content Advertisement

फोटो न्यूज़

सभी →
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन
PHOTO
फोटो न्यूज़ की हेडलाइन